|| परोपकाराय पुण्याय पापाय परपीडनम् ||
सेवा और परोपकार - हमारा पावन संकल्प
श्री राजा बलि धाम में श्रद्धालुओं और समाज कल्याण के लिए सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क और समर्पित भाव से संचालित की जाती हैं। महाराज जी के पावन मार्गदर्शन में धाम का मुख्य ध्येय समाज के हर वर्ग की सहायता करना, आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना और सात्विक परंपराओं का निर्वहन करना है।
आरती, दैनिक भोग-प्रसाद, विशेष यज्ञ अनुष्ठान से लेकर दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए रहने व भोजन (लंगर) तक की सभी व्यवस्थाएं यहाँ निःस्वार्थ सेवा भाव से की जाती हैं।